बांसगांव: पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना हमले के खिलाफ कौड़ीराम तिराहे पर व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च
कौड़ीराम में कश्मीर के पहलगाम में दो विदेशी सहित 28 लोगों को केवल धर्म पूछकर गोलियों से भून दिया गया। आतंकियों द्वारा इस कायराना हमले को लेकर गुरुवार को कौड़ीराम तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तथा मृत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसके बाद व्यवसायियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने जन आक्रोश रैली भी निकाला।