चित्तौड़गढ़: जिला न्यायालय परिसर में प्राथमिक स्तर पर ओछड़ी गांव के विवाद का किया गया निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के कार्यालय में प्राथमिक स्तर पर विवादों का समझाइश के माध्यम से निस्तारण हेतु खोले गए फ्रण्ट ऑफिस में ग्राम ओछड़ी के दो पड़ोसियों के मध्य घर के गंदे पानी के निकास व गंदगी फैलाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर प्राधिकरण द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में समाझाईश हेतु पैनल अधिवक्ता द्वारा समझाइए की गई है।