गढ़मुक्तेश्वर: साइबर ठगों ने गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुभम की बनाई दो फर्जी आईडी
साइबर ठग पुलिस अधिकारियों को भी निशाने पर ले रहे हैं। साइबर ठगो को पुलिस का खौफ नहीं है। साइबर ठगो ने अब जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुभम की दो दिन के भीतर दो फर्जी आईडी बनाई है। एक आईडी में अजय नाम लिखकर प्रोफाइल पर को आशुतोष शुभम का फोटो लगाया है। जबकि दूसरे में आशुतोष शिवम के नाम के साथ वर्दी पहने की फोटो भी अपलोड की है।