गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ कस्बे में महिलाओं में हुई आपस में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के बहादुरगढ़ कस्बे में महिलाओं की आपस में मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिलाएं आपस में जमकर लात घुसे चलाते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है की एक ही परिवार की कुछ महिलाओं में आपस में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। जिसका वहां खड़े किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।