गढ़मुक्तेश्वर: गांव सलोनी में रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक के घर में घुसकर लाठी डंडों से की गई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव सलोनी में बुधवार को रुपयों के लेनदेन के विवाद में गांव निवासी मजदूर अजय के घर में घुसकर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की है मजदूर अजय ने अपने ठेकेदार से रुपए मांगे थे उसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई फिर ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।