गढ़मुक्तेश्वर: कोतवाली क्षेत्र में रिपेयरिंग के दौरान ट्रक में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रिपेयरिंग की दुकान पर रिपेयर हो रहे ट्रक में अचानक आग लग गई।जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और समय रहती आग पर काबू पाया। जिसके बाद सभी ने रात की सांस ली। बताया जा रहा है कि ट्रक मैकेनिक ने यहां खड़ा था जिसकी रिपेयरिंग हो रही थी।