Public App Logo
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में समरसता, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 📍 18–20 अगस्त: जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कलश यात्रा 📍 27 अगस्त 2026–15 फरवरी 2027: प्रत्येक गुरुवार श्री संत रविदास विकास शिविर 📍 खेल-कूद, साइकिल रैली, वाद-विवाद, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 📍 3D प्रिंटिंग, AI एवं Industry 4.0 से संबंधित कौशल प्रशिक्षण 📍 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में प्रेरणा सत्र अभियान के माध्यम से पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के साथ संत रविदास जी के समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। - Gopalganj News