धातिवना हाई स्कूल में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने थावे प्रखंड के हाई स्कूल, धातिवना में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के स्टॉलों पर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड तथा पीएम सौर ऊर्जा योजना से जुड़े आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन, साफ-सफाई एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया, विद्यार्थियों से संवाद किया और अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।