Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

दीपनारायण पुत्र दीपांकर उर्फ मून यादव ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात।कहा पापा का चुनाव में देगे साथ।#deepakyadav

Prithvipur, Niwari | Jul 17, 2023

MORE NEWS

निःशुल्क आयुष शिविर 

आयुष पद्धति का प्रचार प्रसार में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय थौना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कलाई पूरा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया।

आयुर्वेद शिविर में 53 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और औषधि प्रदान की गई। जिसमें संधिवात, कटिशूल, प्रमेह, अम्लपित्त, उदररोग, चर्म रोग, कास रोग, स्त्रीरोग, उच्चरक्तचाप, कृमिरोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया। ऋतुकालीन आहार बिहार तथा उनमें होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। 

शिविर में डॉ किरण बाला सोलंकी, कम्पाउण्डर श्री ज्ञानेश कुमार अहिरवार, श्री दयाराम यादव दवसाज तथा आंगनवाड़ी सहायिका का सहयोग रहा।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

निःशुल्क आयुष शिविर आयुष पद्धति का प्रचार प्रसार में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय थौना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कलाई पूरा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। आयुर्वेद शिविर में 53 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और औषधि प्रदान की गई। जिसमें संधिवात, कटिशूल, प्रमेह, अम्लपित्त, उदररोग, चर्म रोग, कास रोग, स्त्रीरोग, उच्चरक्तचाप, कृमिरोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया। ऋतुकालीन आहार बिहार तथा उनमें होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। शिविर में डॉ किरण बाला सोलंकी, कम्पाउण्डर श्री ज्ञानेश कुमार अहिरवार, श्री दयाराम यादव दवसाज तथा आंगनवाड़ी सहायिका का सहयोग रहा। Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

प्रशासन गाँव की ओर : ग्राम पंचायत चौमो खास में रात्रि चौपाल आयोजित 

हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

हितग्राही श्री अंशुल साहू को संबल योजना अंतर्गत संबल कार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत चौमो खास में मंगलवार को रात्रि चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#DistrictAdministration  #रात्रि_चौपाल #प्रशासन_गाँव_की_ओर 
#जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP  #JansamparkMP #niwari

प्रशासन गाँव की ओर : ग्राम पंचायत चौमो खास में रात्रि चौपाल आयोजित हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। हितग्राही श्री अंशुल साहू को संबल योजना अंतर्गत संबल कार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत चौमो खास में मंगलवार को रात्रि चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #DistrictAdministration #रात्रि_चौपाल #प्रशासन_गाँव_की_ओर #जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

जल स्रोत सततता एवं ग्रे वाटर मैनेजमेंट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
--
परमार्थ समाजसेवी संस्थान द्वारा शीला पैलेस होटल, जनपद पंचायत सभागार निवाड़ी में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के सदस्यों, सरपंचों एवं पंचायत सचिवों के लिए जल स्रोत सततता (Water Source Sustainability) एवं ग्रे वाटर मैनेजमेंट विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए जल प्रबंधन विशेषज्ञ श्री के.के. गोर द्वारा सभी को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान श्री गोर ने जल बजट (Water Budget), वाटर सिक्योरिटी प्लान (Water Security Plan), जल स्रोत संरक्षण, भूजल पुनर्भरण (Ground Water Recharge), वर्षा जल संचयन, जल गुणवत्ता प्रबंधन तथा ग्रे वाटर के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक योजना बनाकर जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवाड़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती वंदना कैथल एवं कार्यक्रम विस्तार अधिकारी मनरेगा श्री धीरेंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ श्रीमती कैथल ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्रामों में जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक पंचायत को जल स्रोतों के संरक्षण और उनके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम विस्तार अधिकारी श्री धीरेंद्र मिश्रा ने मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर तालाबों, जल संरचनाओं एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों को बढ़ावा दें ताकि भविष्य में जल संकट की समस्या को कम किया जा सके।

प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की भूमिका, संचालन एवं संधारण (Operation and Maintenance), ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की जिम्मेदारियां तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि घरेलू उपयोग के बाद निकलने वाले ग्रे वाटर का उपचार एवं पुनः उपयोग कर जल संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में सरपंचों एवं पंचायत सचिवों ,रोजगार सहायक ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की तथा अपने ग्रामों में जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने, ग्रे वाटर प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari

जल स्रोत सततता एवं ग्रे वाटर मैनेजमेंट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न -- परमार्थ समाजसेवी संस्थान द्वारा शीला पैलेस होटल, जनपद पंचायत सभागार निवाड़ी में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के सदस्यों, सरपंचों एवं पंचायत सचिवों के लिए जल स्रोत सततता (Water Source Sustainability) एवं ग्रे वाटर मैनेजमेंट विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए जल प्रबंधन विशेषज्ञ श्री के.के. गोर द्वारा सभी को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्री गोर ने जल बजट (Water Budget), वाटर सिक्योरिटी प्लान (Water Security Plan), जल स्रोत संरक्षण, भूजल पुनर्भरण (Ground Water Recharge), वर्षा जल संचयन, जल गुणवत्ता प्रबंधन तथा ग्रे वाटर के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक योजना बनाकर जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवाड़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती वंदना कैथल एवं कार्यक्रम विस्तार अधिकारी मनरेगा श्री धीरेंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ श्रीमती कैथल ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्रामों में जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक पंचायत को जल स्रोतों के संरक्षण और उनके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम विस्तार अधिकारी श्री धीरेंद्र मिश्रा ने मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर तालाबों, जल संरचनाओं एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों को बढ़ावा दें ताकि भविष्य में जल संकट की समस्या को कम किया जा सके। प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की भूमिका, संचालन एवं संधारण (Operation and Maintenance), ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की जिम्मेदारियां तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि घरेलू उपयोग के बाद निकलने वाले ग्रे वाटर का उपचार एवं पुनः उपयोग कर जल संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में सरपंचों एवं पंचायत सचिवों ,रोजगार सहायक ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की तथा अपने ग्रामों में जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने, ग्रे वाटर प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
"योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सबने मिलकर किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी  द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।"

कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- "योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबने मिलकर किया योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।" कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026