🚨 भीलवाड़ा में 15 तोला सोने के लालच में बुजुर्ग महिला की हत्या!
भीलवाड़ा के वीर सावरकर नगर में 70 वर्षीय कमला देवी कांकरिया हत्याकांड ने सबको झकझोर दिया। 😨 पुलिस के मुताबिक, करीब 23 लाख रुपये की ज्वेलरी के लालच में महिला की हत्या कर शव को पेट्रोल से जलाया गया और हड्डियां व राख कोठारी नदी में फेंक दी गईं।
🔴 पुलिस ने पड़ोसी रवि तापड़िया और उसके साथी हीरा सिंधी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर नदी से हड्डियां बरामद की गईं। कोर्ट ने दोनों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
📍 स्थान: भीमगंज थाना क्षेत्र, भीलवाड़ा, राजस्थान
📲 भीलवाड़ा की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Har Pal Bharat News के साथ।
#Bhilwara #BhilwaraNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews भीलवाड़ा कमलादेवी HarPalBharatNews