बरियारपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित
शनिवार को नया रामनगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा की अगवाई में एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल का 151वीं जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया जिसमें पंचायत प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सहित पुलिसकर्मी पुलिस पदाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।