आबू रोड: माउंट आबू में ग्रीष्मकालीन प्रवास की तैयारियां तेज, राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, लिया गया जायजा
राजस्थान के राज्यपाल के संभावित माउंट आबू दौरे को लेकर सिरोही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। ग्रीष्मकालीन प्रवास के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी राजभवन पहुंचे और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।जिला कलेक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने राजभवन परिसर का निरीक्षण किया