नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर नशे में झूमते आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बुधवार की रात सवा दस बजे का है। पुलिस ने इस बात की जानकारी गुरुवार को दिन के दो बजे देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।