महिला एवं बाल विकास निगम, बांका के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन बांका द्वारा बुधवार की दाेपहर 12 बजे उच्च विद्यालय कैरी में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह विशेष सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बालिकाओं को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा की जानकारी दी गई।