सागर नगर: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और गोविंद सिंह राजपूत ने रोटरी सागर डायग्नोस्टिक सेंटर का फीता काटकर किया लोकार्पण
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास रोटरी सागर डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रोटरी सागर डायग्नोस्टिक सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सागर विधायक शलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी भी उपस्थित रहे।