सागर नगर: लेहदरा नाके पर देर रात तेज आवाज में बज रहा डीजे मोतीनगर पुलिस ने किया ज़ब्त
लेहदरा नाके के पास देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को मोतीनगर थाना पुलिस ने जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने शनिवार दोपहर 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे एक कार्यक्रम में डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।