सागर नगर: बैंक में पैसे जमा करने के नाम पर व्यापारी से ₹1549718 का गबन, मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी राजेश सिपोल्या से 15 लाख 49 हजार 718 रुपए का गबन किया गया। शिकायत के अनुसार, राजेश पिछले पाँच माह से एयरटेल पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर के साथ काम कर रहे हैं। उनका सहयोगी दीपक गुप्ता रोजाना पैसे बैंक में जमा करता था। 15 अक्टूबर को दीपक रकम जमा करने गया लेकिन पैसे खाते में नहीं पहुँचे। दीपक भी गायब है।