सागर नगर: सागर नगर निगम ने दीपावली पर कर्मचारियों के वेतन के लिए बैंक से लिया ₹5 करोड़ का ऋण चुकाया
दीपावली पर्व पर नगर निगम के सभी कर्मचारियों की दो माह के बकाया वेतन के लिए बैंक से ली गई लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि को चुकता कर दिया गया है। शनिवार दोपहर 1 बजे नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि पिछले कुछ माह से चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से कटोती किए जाने के कारण कर्मचारियों का वेतन बकाया हो गया था।