आरोन: राजनखेड़ी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट, दोनों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज
Aron, Guna | Sep 11, 2026 गुना में आरोन थाना के राजनखेड़ी में जमीन बंटवारे को लेकर पिता पुत्र में मारपीट हो गई। 11 सितंबर को दर्ज क्रॉस मामले में एक पक्ष से गोविंद कुशवाहा ने पुलिस को बताया, बीते रोज पिता ने गाली गलौज की विरोध करने पर मारपीट की। दूसरे पक्ष से फरियादी पिता चंदन सिंह ने कहा, जमीन अपने नाम करने की जिद कर गाली दी, मना करने पर लाठी से मारपीट की क्रॉस केस कर जांच जारी है।