चकरनगर: सावन के अंतिम सोमवार को भारेश्वर मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बमबम भोले से गूंजा शिवालय
सावन मास के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में ऐतिहासिक महाभारतकालीन भारेश्वर मन्दिर पहुँचकर भगवान शिव की आराधना की। भरेह इलाके में यमुना व चंबल के संगम पर स्तिथि भारेश्वर मंदिर पर भोर सुबह 5बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगी।इसके अलावा भारी तादात में पुरुष व महिला डांक क़ाबड़ियों ने गंगा जलाभिषेक किया