लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया.बैठक में संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारी के कामकाज की समीक्षा की और लंबित मामलों के निपटारे, अपराध पर नियंत्रण,गश्ती व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए. पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया.