अजयगढ़: छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार के आरोप पर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग, 7 दिन का अल्टीमेटम
Ajaigarh, Panna | Sep 28, 2026 शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य पर छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गलत नजर से देखने के आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर प्राचार्य की सेवा समाप्त करने की मांग की गई है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवह