इंदिरा कॉलोनी में धूमधाम से मनाया जा रहा पांचवां श्री गणेश महोत्सव
रेवाड़ी। इंदिरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, गली नंबर-5, वार्ड नंबर-28 में पांचवां श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नई-नई धार्मिक झांकियों का विशेष प्रबंध किया गया है। महोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, शिवा, सुमित, भाविका माहौर, हरिराम प्रधान, मुंशी राम गोला, सोनू भगत और बलजीत भगत सहित अन्य श्रद्धालु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समस्त इंदिरा कॉलोनी निवासी भी महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
Rewari, Rewari | Sep 16, 2026