लखीसराय: लखीसराय नया टोला मोहल्ला से पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लखीसराय थाना कांड संख्या 508/07 मामले में लखीसराय नया टोला मोहल्ला से रविवार अपराह्न 3:25 बजे पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव के रहने वाले राम लखन सिंह के पुत्र कुर्की वारंटी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थाना के पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ आगे की प्रक्रिया की जा रही है.