सरैयाहाट/हंसडीहा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार 1:00 पीएम को विद्यालय प्रबंधन समिति की की बैठक के साथ शैक्षणिक तकनीकी एवं खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर डीसी अभिजीत सिन्हा कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।