गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई
गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष में गुरुवार को दोपहर 1 बजे जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गोपालगंज व मीरगंज बाईपास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यों में अपेक्षित तेजी नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। गोपालगंज बाईपास की लंबाई 12.60 किलोमीटर है। इसका निर्माण तीन अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था