आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को गोपालगंज जिले के 21 गन्ना किसानों (भारत शुगर मिल, सिधवलिया के 16 और विष्णु शुगर मिल, गोपालगंज के 05) के एक दल को सहायक निदेशक ईख विकास, श्री सुबोध कुमार सुधांशु द्वारा उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर में प्रशिक्षण व एक्सपोजर विजिट हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह दल 17 से 21 अगस्त 2026 तक शाहजहाँपुर में गन्ना खेती की नवीनतम तकनीकों, उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि के शोध, कीट-व्याधि नियंत्रण और आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगा। बस को रवाना करते समय ईख प्रसार पदाधिकारी श्री अभय कुमार, मो० राशिद असर्फी, श्री अनुप अवस्थी, दोनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि और कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
2 views | Gopalganj, Bihar | Aug 16, 2026