भरथना: बकेवर कस्बे के पूर्वी कट के पास सरिया काटने को लेकर मजदूरों में हुई मारपीट, तीन घायल
बकेवर कस्बे के पूर्वी ओर कट के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मकान में लेंटर डालने के दौरान सरिया काटने को लेकर दो मशीनों पर काम कर रहे मजदूरों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हथौड़ा, सरिया और फावड़ा चलने लगे। मारपीट में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान अंकित पुत्र कबीर दास निवासी लुधियाना तथा पुती और भूरे पुत्रगण हीरे है।