समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल परिसर में बुधवार बिहार मैट्रिक बोर्ड एग्जाम दे रहे परीक्षार्थी सेकंड पाली में एग्जाम हॉल में अचानक बेहोश होकर गिर गया ।जिसे ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी एसआई अनामिका कुमारी ने मूर्छित विद्यार्थी को अचेत अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।