बनेड़ा: लांबिया टोल के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से कंटेनर में घुसी पिकअप, चालक की मौत, मचा कोहराम
अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लांबिया टोल के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नीमच से अजमेर की ओर जा रही पिकअप को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।