सैदपुर: रामपुर गाँव में आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर तहसील पहुँची वनवासी बस्ती की महिलाएं, डीएम से की जांच की मांग
सैदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर में आवास योजना की प्राथमिकता सूची में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में वनवासी बस्ती की महिलाओं ने तहसील में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पत्रक देकर जाँच कराने व पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के साथ ही अनियमितता में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की।