लोहरदगा: रियाडा बॉक्साइट फैक्ट्री में लू लगने से मजदूर बेहोश, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के रियाडा बॉक्साइट कंपनी में बॉक्साइट चुरा करने वाले एक मजदूर की मौत । जिसमें वनवासी कल्याण केंद्र के समीप निवास करने वाले लक्ष्मी साहू का पुत्र 55 वर्षीय रामचंद्र साहू कंपनी में काम कर रहा था इसी दौरान लू लगने से बेहोश होकर गिर गया था। परिजनों ने बिना शव का पोस्टमार्टम कराए रविवार शाम 6:30 बजे ले गए।