लोहरदगा: ब्लॉक मोड़ स्थित NFS ऑफिस में ट्रक ओनर एसोसिएशनों की हुई बैठक, बड़ी गाड़ियों से ढुलाई पर आपत्ति जताई
लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले के विभिन्न ट्रक ओनर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा ब्लॉक मोड़ स्थित NFS कंपनी के कार्यालय पहुँचा। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के निदेशक एस. सिद्धार्थ और वहां उपस्थित कर्मचारियों से मुलाकात कर बॉक्साइट परिवहन में बड़ी गाड़ियों के प्रयोग को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।