लोहरदगा: किशोर की आत्महत्या पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया व मदद का आश्वासन दिया
लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम धोबाली निवासी रूपइ उरांव, उम्र 15 वर्ष, ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा था।