लोहरदगा: हेसल चौक के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
सदर थाना क्षेत्र के हेसल चौक के समीप अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है । बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात रविवार शाम 5:30 बजे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।