लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 48 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 156वें साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार सुबह 7:30 बजे से किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करते हुए किया।