सवायजपुर: संविलयन विद्यालय बीरमपुर में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन, बीईओ ने ग्रामीणों को दिलाई मतदान करने की शपथ
निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु संविलयन विद्यालय बीरमपुर में जन भागीदारी एवं अभिभावकों की सहभागिता हेतु शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का नामांकन कराने अपील की गई। बीईओ ने ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई।