चुराह: तीसा में प्राथमिक शिक्षकों ने नए न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम का किया कड़ा विरोध
चुराह घाटी के तीसा खंड में प्राथमिक शिक्षक संघ ने नए शैक्षणिक सिस्टम के खिलाफ विधायक डॉ. हंसराज से मिलकर विरोध जताया। उन्होंने कहा नए नियम लागू करने से पहले शिक्षकों की समस्याओं और सुझावों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। संघ ने सरकार से उचित कदम उठाने की अपील की है।