🥇 रुद्रप्रयाग के दिव्यांश कप्रवाण ने बढ़ाया जिले का मान! 🏆
🎯 24वें उत्तराखंड शूटिंग कंपटीशन में जीता गोल्ड मेडल
रुद्रप्रयाग जिले के तूना बोंठा निवासी दिव्यांश कप्रवाण ने देहरादून में आयोजित 24वें उत्तराखंड शूटिंग कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
दिव्यांश की इस शानदार उपलब्धि से रुद्रप्रयाग जिले में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
👏 दिव्यांश के पिता अनिल कप्रवाण उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। वहीं, दिव्यांश की इस उपलब्धि पर उनके चाचा अरुण कप्रवाण को भी बधाइयां दी जा रही हैं।
🇮🇳 दिव्यांश की इस उपलब्धि ने रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया है।
🎉 बहुत-बहुत बधाई दिव्यांश! भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।💐
#DivyanshKaprawan #Shooting #GoldMedal #UttarakhandShooting #Rudraprayag #Uttarakhand #ProudMoment #24thUttarakhandShootingCompetition #रुद्रप्रयाग #गोल्ड_मेडल