मंडला: श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान श्रेयांसनाथ एवं भगवान शांतिनाथ की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत
Mandla, Mandla | Jul 4, 2026 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री सम्मेद शिखर जी से पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत प्रतिष्ठित भगवान श्रेयांसनाथ एवं भगवान शांतिनाथ की प्रतिमाओं का शनिवार 7.30 बजे भव्य स्वागत किया गया। यह प्रतिमाएं मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्र अभय भैया के निर्देशन में प्रतिष्ठित हुई थीं।