डेरापुर: मंगलपुर में खाना बनाते समय महिला को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर सीएचसी हवासपुर से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर
मंगलपुर कस्बे में गुरुवार शाम घर में खाना बना रही एक महिला को जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। जा