भंडरा: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने महेंद्र सिंह धोनी से की मुलाकात, झारखंड की खेल प्रतिभाओं पर हुई चर्चा
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे लोकसभा की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उनकी औपचारिक मुलाकात भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से हुई।