बलरामपुर: नगर पालिका बलरामपुर प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, नई बस्ती मार्ग के नालों पर रखी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या के निर्देश पर नगर के आंबेडकर तिराहा से नई बस्ती मार्ग पर नालों पर रखीं लगभग अवैध 14 दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। नगर पालिका द्वारा बताया गया कि नाले पर रखी गई अवैध दुकानों को हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया तथा अनाउंसमेंट भी कराया गया।