पटना ग्रामीण: नदी थाना क्षेत्र के हत्याकांड का पटना में पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने किया खुलासा, अपराधी गिरफ्तार
नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में 20 सितंबर को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि मामले में एक अपराधी की गिरफ्तारी की गई है, जिसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।