पटना ग्रामीण: बारिश के बीच गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम संपन्न, वाटरप्रूफ रावण का पुतला बनाया गया
पटना के गांधी मैदान में बारिश के बीच दशहरे के मौके पर रावण का पुतला दहन हुआ. गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही सूबे के दोनों डिप्टी सीएम शामिल हुए. बता दें कि राजधानी पटना में आज दोपहर से ही बारिश हो रही थी. एक वक्त तो ऐसा आया जब गांधी मैदान में रावण के पुतले का सिर टूट गया.