पटना ग्रामीण: पटना में मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन को लेकर हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात
मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर पटना के सभी चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे कि यह तस्वीर हम आपको दिख रहे हैं। वहीं एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने भी मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मूर्ति विसर्जन स्थलों और मार्गो का भौतिक निरीक्षण किया।