बाली: नाना में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, 8 लोग घायल, 2 को रेफर किया, अहमदाबाद से देसूरी जा रही थी बस
Bali, Pali | May 22, 2025 बाली उपखंड के नाना ग्राम में गुरुवार शाम 5 बजे नाना-पिंडवाड़ा रोड पर रोडवेज बस और लोडिंग पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। नाना थाने के सहायक थाना अधिकारी आशाराम विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नाना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।