बाली: बाली में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 2 तस्कर गिरफ्तार, 4.7 किलो गांजा बरामद
Bali, Pali | May 21, 2025 बाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने रायो का वास के रामेश्वर प्रसाद (32) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3.825 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वह सेवाड़ी का रहने वाला है।