चित्तौड़गढ़। मधुवन स्थित प्राचीन हाथीकुंड पार्क का लोकार्पण और विश्राम स्थल का शिलान्यास आज किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी शामिल हुए और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री रघु शर्मा मौजूद रहे।