बीना: ग्राम मुहासा में 25 वर्षीय महिला ने ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jun 2, 2025 25 वर्षीय रेखा निवासी ग्राम मुहासा ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिजन महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।